logo

इंतजार खत्म : लंबे समय बाद मैदान में उतरे ऋषभ पंत, जानिए कितने रन बनाए

sad_rishab.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सड़क दुर्घटना से उबरकर आज मैदान में कमबैक करने वाले ऋषभ पंत ने 18 रन की पारी खेली है। ऋषभ ने 13 गेंद में 18 रन की बनाए। इस दौरान पंत ने 2 चौके लगाई। पंत का स्ट्राइक रेट 138.46 की रहा। इसके बाद हर्षल पटेल की गेंद पर पंत कैच ऑउट हुए। खबर लिखने तक दिल्ली के स्कोर की बात करें तो दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 128 रन बनाए है।  गौरतलब है कि दूसरा जन्म पाने वाले ऋषभ पंत के लिए यह टूर्नामेंट पदार्पण जैसा है। 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। इस दुर्घटना में पंत को कई गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए और न ही IPL में दिल्ली के लिए। आज IPL के इस सीजन में पंत दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं।


दशकों ने पंत का गर्मजोशी का किया स्वागत

ऋषभ पंत जब मैदान में उतरे तो दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भले ही मुकाबला पंजाब के मैदान पर हो रहा हो लेकिन जब पंत मैदान में उतर रहे थे शोर सुनकर लग रहा था मानो दिल्ली मैदान है। क्रिज पर आकर पंत लगातार रन बनाने में जुटे दिखें। हालांकि वह पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिली। ऋषभ पंत का अंदाज देखकर लग रहा था कि वह रनों के भूखे हैं और तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मैच में खेलने के लिए उत्साहित हूं- पंत
ऋषभ पंत ने टीम के सीजन के पहले मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि घबराया हुआ हूं, उत्साहित हूं,नर्वस हूं। मेरे अंदर अभी बहुत कुछ चल रहा है। लेकिन साथ ही खुश भी हूं कि पेशेवर क्रिकेट में वापस खेल रहा हूं। मैं कल अपने पहले मैच में खेलने के लिए उत्साहित हूं। पंत जानते हैं कि पुरानी लय में आने में उन्हें समय लगेगा लेकिन वह एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाना चाहते हैं। उन्होंने विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के सीजन पूर्व शिविर के बारे में बात करते हुए कहा कि हर बार जब भी मैं मैदान पर उतर रहा हूं तो यह बहुत अलग महसूस हो रहा है। मैं जितना हो सके, उतने लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता हूं और हर दिन बेहतर होना चाहता हूं। मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा, बस एक बार में एक दिन के बारे में और अपना शत प्रतिशत देने में ही ध्यान लगा रहा हूं। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86